मनोरंजन

Video: जर्मनी से ब्याह करके लाया लड़की और खेतों में लगवा रहा प्याज! ऐसा करती नजर आई सासू मां….पूछने पर दिया क्यूट रिएक्शन…

VIRAL VIDEO: भारत में कई ऐसे मामले सामने आया है जब यहां के लड़के अपने परिवार के लिए विदेशी बहू लेकर आते हैं। यह प्यार कई बार सोशल मीडिया के जरिए मिला है तो कई बार विदेश में पढ़ाई के दौरान ऐसा हुआ है। इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जर्मनी से आई बहू भारत के किसी गांव में प्याज बो रही है।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी से खेतों में प्याज लगवाता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि उसकी पत्नी जर्मनी की है। जर्मनी की महिला को प्याज लगाते देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी प्रफुल्लित हो रहे हैं। इस कारण वीडियो काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जर्मनी की महिला भारत के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही है। वह खेत में प्याज लगा रही है। महिला अपनी सासू मां के साथ खेत में आई थी। महिला का नाम जूली है, जिसने एक भारतीय शख्स से शादी की है। जूली पिछले दो सालों से जयपुर स्थित अपने ससुराल में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर जूली की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस वीडियो को भी जूली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां से इसे 24 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

https://www.instagram.com/reel/CkaJ2qfpc89/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a1e6f78f-cbcc-4256-a607-a853bea804c5

वीडियो शेयर करते हुए जूली ने अपने कैप्शन में लिखा, मम्मी जी की प्रतिक्रिया सबसे अच्छी थी। मैं परिवार के साथ सादा जीवन का भरपूर आनंद लेती हूं! मैं अपनी शादी के एक महीने पहले से ही पति के गांव में रह रही हूं। मैं अपने परिवार के साथ और प्रकृति के करीब बहुत खुश हूं।’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि जर्मन बहू काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो बना रहा शख्स महिला से पूछता है कि तुम यहां क्या कर रही हो? इस पर जर्मनी की महिला ने जवाब दिया, ‘वह खेतों में प्याज लगा रही है, उसे यहां बहुत अच्छा लग रहा है।’

Back to top button