टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

CG : शादी के कुछ देर बाद ही दुल्हे की मौत ….. दुल्हन को लेकर बारात लौटी भी नहीं थी कि दुल्हे की चली गयी जान…. कुछ घंटे बाद दुल्हे की बहन की भी होनी थी शादी…

बालोद 24 जनवरी 2022। शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हे की मौत हो गयी। घटना का दर्दनाक पहलू ये भी है कि आज ही दुल्हे की बहन की भी शादी होने वाली थी, लेकिन घटना ने पूरे परिवार पर बिजली गिरा दी। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक शहनाई बज रही थी..नाच-गाना चल रहा था, उस घर में मौत का मतमी सन्नाटा पसर गया। दिल दहलाने वाली ये घटना बालोद के लाटाबोड़ की है।

दुल्हे का नाम छगनलाल साहू है। छगन की शादी शनिवार की रात धमतरी जिले के कुर्रा गांव में राधा से हुआ था। शादी के बाद रविवार को बारात लेकर छगन अपने गांव लाटाबोड़ पहुंचा। घर पर टिकावन आशीर्वाद समारोह हुआ भी नहीं था कि युवक की अचानक मौत हो गयी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक मौक हार्ट अटैक से हुई है।

जानकारी के मुताबिक छगनलाल साहू रविवार की सुबह 7 बजे लाटाबोड़ स्थित अपने गांव पहुंचा, लेकिन शादी के आशीर्वाद की तैयारी नहीं हुई थी। लिहाजा रश्म के हिसाब से दुल्हा-दुल्हन को गांव में ही एक रिश्तेदार के घर रूकवाया गया और छगन के घर पर दुल्हन के स्वागत और दुल्हे के आशीर्वाद की तैयारी शुरू कर दी गयी। इसी बीच अचानक से छगन को सीने में दर्द हुआ। तत्काल लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

रविवार को ही छगनलाल की बहन की भी शादी होनी थी। लाटाबोड़ में बहन की बारात धनेली से आने वाली थी। लेकिन अब घटना के बाद सबकुछ खत्म हो गया। बहन की शादी भी स्थगित कर दी गयी है। वहीं जो दुल्हन सात श्रृंगार कर अपने ससुराल आयी थी, वो अपने ससुराल में कदम रखने से पहले ही विधवा हो गयी। इधर लड़की के परिजन भी लाटाबोड़ पहुंचे और भी समाजिक लोगों की मौजूदगी में दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया गया।

Back to top button