क्राइमहेडलाइन

CG- मां-बच्चे का मिला शव, दो दिन से महिला थी गायब, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर 19 अगस्त 2023। 5 महीने के बच्चे के साथ महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। मामला सूरजपुर के बैजनाथपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चे के साथ दो दिन से गायब थी। आज दोनों की लाश कुएं में मिला है। हालांकि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले में हर एंगल में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। महिला का दो दिन से पता नहीं चल पा रहा था। वहीं पांच माह के बच्चे का भी कोई अता पता नहीं था। परिजनों ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आज उसका शव कुएं में मिला है। परिजनों के मुताबिक महिला की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।

महिला का 5 महीने का बच्चा था। घटना वाले दिन दोपहर में महिला अचानक गायब हो गयी। हालांकि परिजन विवाद की बात से इंकार कर रहे हैं। ढूंढने पर जब महिला और बच्चे का पता नहीं चला, परिजनों ने कुएं में ढूंढा, जहां बच्चे के साथ मां का भी शव मिला। घटना के बाद भटगांव की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।

Back to top button