बिग ब्रेकिंग

CG BREAKING- घाटी में ट्रक ड्राइवर को गोली मारी, लूटपाट की वारदात के बाद फरार हुए बदमाश, एसपी ने कहा……

कवर्धा 20 जून 2022 । कवर्धा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां चिल्फी घाटी में बदमाशों ने एक ट्रक को रोक कर पहले तो उसके ड्राइवर के कनपटटी पर गोली दाग दी, और फिर लूटपाट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद जहां क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वही इस घटना में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

पूरा घटनाक्रम चिल्फी थाना क्षेत्र क चिल्फी घाटी की हैं। बताया जा रहा हैं कि बिहार का रहने वाला ट्रक ड्राइवर अरविंद रायपुर से कानपुर के लिए रवाना हुआ था। देर रात चालक अरविंद गाड़ी लेकर कवर्धा जिला के चिल्फी घाटी से गुजर रहा था, तभी रात 2 से 3 बजें के बीच नागमोरी के पास बीच घाटी में ट्रक को अज्ञात बदमाशों ने रूकवा लिया। चालक कुछ समझ पाता इतने में बदमाशो ने उसे गाड़ी से उतरवाकर उससे लूटपाट करने का प्रयास किया गया। ट्रक ड्राइवर अरविंद ने जब इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी।

इस घटना में गोली अरविंद के कनपटटी को छूते हुए बगल से निकल गयी। उधर गोली चलाने के बाद बदमाश ट्रक ड्राइवर के पास रखे पैसे व अन्य सामान लूटकर फरार हो गये। घटना की जानकारी दूसरे वाहन चालको के जरिेये पुलिस को मिली। इसके बाद घायल ट्रक ड्राइवर अरविंद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि घटना देर रात की हैं।

घायल चालक के कनपटटी पर गोली लगी हैं। जिसका उपचार डॉक्टरों की देखरेख मे जारी हैं। एसपी ने बताया कि जल्द ही घायल चालक से पूछताछ कर पुलिस टीम बदमाशों के सबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर इस वारदात में शामिल आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई हैं। एसपी लाल उमेंद सिंह ने जल्द ही इस वारदात में लिप्त आरोपियों के पकड़े जाने की बात कही हैं।

Back to top button