क्राइमहेडलाइन

नकली पुलिस गिरफ्तार: पुलिस बन लोगों से कर रहा था अवैध वसूली…फिर असली पुलिस से हुआ सामना तो, जानें फिर क्या हुआ…

जांजगीर 28 फरवरी 2023: अकलतरा में नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करने और धौंस दिखाकर उगाही करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा कोरबा मुख्य मार्ग पर चल रहे वाहन चालकों को चालान काटने के नाम पर धमकाते हुए पैसों की वसूली कर रहा था।

साथ ही आसपास के ग्रामीणों को पुलिस का धौंस दिखाकर धमका कर वसूली करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश कुमार खुटे को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से मोटर साईकिल और पुलिस वर्दी बरामद किया है।जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 170,171,419,420 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Back to top button