पॉलिटिकलहेडलाइन

Biography of Revanth Reddy: मुख्यमंत्री का नाम तय: कांग्रेस की तरफ से ये बनेंगे मुख्यमंत्री, 7 को लेंगे नये शपथ, कुछ मंत्रियों की भी होगी ताजपोशी

हैदराबाद। कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता तो गवां दी, लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत के साथ सरकार बनायी है। कांग्रेस में तेलंगाना में अपने सीएम का सस्पेंस लगभग खत्म कर दिया है। हालांकि औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ये तय हो गया है कि रेवंत रेड्डी ही तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। रेड्डी के 7 दिसंबर को शपथ लेने की संभावना है।

उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। हैदराबाद में सीएलपी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और सीएम नियुक्त करने का अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। जल्दी ही सीएम के नाम का एलान भी किया जाएगा। दरअसल, तेलंगाना बनने के बाद पहली बार कांग्रेस ने प्रदेश में अपना खाता खोला है, वह भी बहुमत के साथ। 119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटें जीती।

8 सीटें भाजपा को मिलीं, वहीं 15 सीटें अन्य को मिलीं। भारत राष्ट्र समिति (BRS) का 9 साल पुराना किला ध्वस्त हो गया। हालांकि पार्टी के स्टार कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन जुबली हिल्स विधानसभा से चुनाव हार गए, लेकिन कांग्रेस अपना सरकार रूपी नया किला बनाएगी। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री की चर्चा शुरू हो गई थी और दावेदारों की रेस में रेवंत रेड्डी ही सबसे आगे चल रहे थे।

कौन हैं रेवंत रेड्डी और उनकी निजी जिंदगी?

रेवंत रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 8 नवंबर 1969 को आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले में कोंडारेड्डी पल्ली नामक स्थान पर अनुमुला रेवंत रेड्डी का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम अनुमुला नरसिम्हा रेड्डी है। मां का नाम अनुमुला रामचंद्रम्मा है। रेवंत हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से संबद्ध AV कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। रेवंत ने प्रिंटिंग प्रेस भी खोली थी। रेवंत ने 7 मई 1992 को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जयपाल रेड्डी की भतीजी अनुमुला गीता से शादी की। रेवंत का एक भाई एनुमुला कृष्णा रेड्डी है। रेवंत की बेटी का नाम निमिषा रेड्डी है। रेवंत छात्र नेता के रूप में राजनीति से जुड़े।

Back to top button