हेडलाइन

VIDEO : हड़ताल पर सर फुटौव्वल : अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कई संगठनों की आपस में ही भिड़ंत…लिपिक संघ के कई पदाधिकारी बागी, शिक्षक संघों का भी हाल ऐसा ही …

 रायपुर 24 अगस्त 2022। अनिश्चतकालीन हड़ताल को लेकर सरकार और कर्मचारी संगठन के बीच बने गतिरोध के बीच कई संगठनों में फूट पड़ गयी है। प्रदेश अध्यक्ष के हड़ताल नहीं करने ऐलान के बावजूद कई जिलाध्यक्षों ने बागी तेवर अपनाते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। हालांकि कुछ संगठन ऐसे भी हैं, जिनके प्रदेश अध्यक्ष ने हड़ताल का ऐलान किया है, लेकिन कई जिलाध्यक्षों ने हड़ताल पर नहीं जाने की घोषणा कर दी है।

सबसे ज्यादा मारामारी की स्थिति लिपिक संघ में मची है। “छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने रविवार की देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद हड़ताल पर नहीं जाने का फैसला लिया था। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने ऐलान किया कि वेतन विसंगति के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के आश्वासन पर उन्हें भरोसा है, इसलिए वो अब हड़ताल पर नहीं जायेंगे। इधर प्रदेश अध्यक्ष के DA-HRA के मुद्दे पर हो रहे आंदोलन में शामिल होने की घोषणा के बाद लिपिक संघ में बगावत हो गया।

सोशल मीडिया में संघ के कई जिलाध्यक्षों ने “छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ से खुद को अलग करते हुए आंदोलन पर जाने का ऐलान कर दिया है। बस्तर, रायगढ़, सहित कई जिलों के जिलाध्यक्षों के सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की बात कही जा रही है।मनीष मिश्रा ने सभी सहायक शिक्षकों से अपील की है कि वो आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष योगेश्वर भारती ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी को भेजे इस्तीफे में साफ तौर पर योगेश्वर भारती ने लिखा है कि हड़ताल से अलग रहना अनुचित है, इसलिए वो इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले बस्तर से भी एक वीडियो आया था, जिसमें लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की उन्ही के संगठन के लोग जमकर खिंचाई कर रह थे। कुल मिलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कोलेकर कई संगठन अपने में ही भिड़ गये हैं। हड़ताल में रहने और ना रहने को लेकर कर्मचारियों में आपस में ही फूट पड़ गयी है।  

सिर्फ लिपिक संघ ही नहीं कई शिक्षक संघ में भी ऐसी ही स्थिति है। उधर संयुक्त शिक्षक संघ की तरफ से भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में नहीं रहने वाले पदाधिकारी को पद से हटाने का आदेश दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ
पंजीयन क्रमांक – 122202066773
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
///आदेश///
क्रमांक : 123 रायपुर दिनाँक: 24.08.2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ नियमावली अनुसार प्रदत शक्तियो का उपयोग करते हुए। श्री कार्तिक गायकवाड़ प्रांतीय संगठन मंत्री जिला रायपुर को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन जिसमे हमारा संघ प्रांतीय निर्णयानुसार शामिल है जिसके आंदोलनों में हमारा संघ शामिल होते आ रहा है।जिसके गत 5 दिवसीय आंदोलन दिनांक 25 से 29 जुलाई 2022 एवं 22 अगस्त से प्रारंभ अनिश्चित कालीन आन्दोल में शामिल नहीं हुए जो संघ नियमावली अनुसार कदाचरण की श्रेणी में आता हैं।
          जिसके फलस्वरूप श्री कार्तिक गायकवाड को संघ के प्रांतीय पदाधिकारी के पद एवं प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त किया जाता हैं।
         यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

प्रतिलिपि :-

  1. श्री पवन सिंह जिलाध्यक्ष रायपुर को सूचनार्थ। केदार जैन प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ

Back to top button