टॉप स्टोरीज़

CG- हजारों कर्मचारी आज सड़क पर….नियमितिकरण को लेकर आखिरी अल्टीमेटम….सरकार निर्णय ले, नहीं तो सितंबर से हड़ताल पर जायेंगे

रायपुर 3 जून 2022। छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी का आज राजधानी में आक्रामक प्रदर्शन है। नियमितिकरण की मांग पर आज करीब 1 लाख अनियमित कर्मचारियों ने चेतावनी सभा का आयोजन किया है। इस सभा में अलग-अलग विभाग के 35 से ज्यादा संगठन शामिल हैं। सभी अनियमित कर्मचारियों की मागं है कि कांग्रेस सरकार अपना निभाये और कर्मचारियों को नियमित करे।

संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चेतावनी सभा में हजारों की भीड़ जुटी है। अनियमित कर्मचारियों ने दो टूक कहा है कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने तत्काल विचार नहीं किया तो 1 सिंतबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग संगठन के हजारों कर्मचारी रायपुर पहुंचें हैं। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बयान देकर कहा है कि हम चेतावनी देने जा रहै हैं कि हमें अनियमित करें। सरकार ने 10 दिन में नियमितिकरण का वादा किया था और सरकार में आयी थी, लेकिन सरकार के साढ़े तीन साल गुजरने के बाद भी किसी तरह की पहल नहीं की गयी है।

नियमितिकरण केलिए जो कमेटी बनी थी, उसकी रिपोर्ट भी नहीं आयी है। तीन साल में कर्मचारियों का डाटा तक इकट्ठा नहीं हुआ है। कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गयी है, कई विभाग में अनियमित कर्मचारियों को छांट दिया गया है। इससे अनियमित कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं।

Back to top button