हेडलाइनक्राइम

CG CRIME NEWS : पुलिसकर्मी की पत्नी के अंधे कत्ल में आया नया मोड़, सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती….ब्लैकमेलिंग और फिर मर्डर !

रायपुर 14 मार्च 2024। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी लगभग पुलिस ने सुलझा ली है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला का सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये अनजान शख्स से दोस्ती हो गयी थी, दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू हो गयी। जिससे परेशान होकर मुंबई में रहने वाला आरोपी शख्स राजधानी पहुंचकर महिला की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारे आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी रायपुर में हत्या की ये वारदात आमासिवनी इलाके के पुलिस कालोनी में पिछले दिनों घटित हुई थी। यहां रहने वाले पुलिसकर्मी की पत्नी जाॅली सिंह की हत्या के बाद पुलिस लगातार इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई थी। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने साईबर सेल की टीम के साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमों को हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए लगा रखा था। बताया जा रहा है कि मृतिका जाॅली सिंह के सोशल मीडिया प्रोफाइल और मोबाइल काॅल डिटेल्स कलेक्टर करने के बाद पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे।

पुलिस की जांच में पता चला कि मृतिका जाॅली सिंह का मुंबई में रहने वाले जय के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गया और दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी थी। इसके बाद जॉली शादीशुदा होने के बाद भी जय पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। जॉली ने शादी नहीं करने पर पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर फंसाने की भी धमकी देती थी। जाॅली सिंह की लगातार धमकी और ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर मुुंबई में रहने वाले जय ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची और मुंबई से रायपुर आकर उसकी हत्या कर फरार हो गया।

पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच पिछले चार-पांच सालो से संबध थे। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ मुंबई से रायपुर फ्लाइट से पहुंचा था। हत्या के बाद वह फ्लाइट से ही वापस मुंबई लौटने वाला था। लेकिन फ्लाइट मिस हो जाने के कारण वह ट्रेन से मुंबई जाने के बजाये यूपी फरार हो गया। रायपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से ही की हैं।

Back to top button