हेडलाइन

VIDEO -भानूप्रतापपुर में कांग्रेस का जश्न शुरू: सावित्री मंडावी की बढ़त 10 हजार से पार….कांग्रेस खेमे में आतिशबाजी शुरू…देखें वीडियो

कांकेर 8 दिसंबर 2022। भानुप्रतापपुर में उपचुनाव की वोटों की गिनती लगातार जारी है। छठवें राउंड की गिनती के बाद सावित्री मंडावी ने अपनी बढ़त लगातार बनाए हुए हैं। भानुप्रतापपुर में छठवें राउंड तक की गिनती में मुकाबला त्रिकोणीय जरूर दिख रहा है, लेकिन सावित्री मंडावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से तकरीबन 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त ले ली है।

छठवें राउंड में कांग्रेस की सावित्री मंडावी को 3617 वोट मिले, जबकि ब्रह्मानंद नेताम ने 2703 वोट हासिल किए। वहीं सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम को 464 वोट मिले। नोटा को छठवें राउंड में 148 वोट मिले है।

अगर कुल बढ़त की बात देखें तो सावित्री मंडावी 19750 वोटों के साथ पहले स्थान पर है, वही अकबर राम को राम को 9617 और ब्रह्मानंद नेताम को 9820 वोट मिले हैं। वही नोटा के पक्ष में अब तक 1868 वोट गया है। इधर कांग्रेस की लगातार कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के साथ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी है और जमकर जश्न मनाने में जुटे हुए हैं।

Back to top button