क्राइम

SSB जवान ने अपने सिर में मारी गोली,मौके पर ही मौत….पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

सुपौल 19 अगस्त 2022 : बड़ी खबर बिहार के सुपौल से आ रही है, जहां सीमा सुरक्षा बल के 45वीं वाहिनी के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना आज शुक्रवार सुबह की है। जवान ने ऑन ड्यूटी ये बड़ा कदम उठा लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने गर्दन के नीचे ठुड्डी पर गन रखकर ट्रिगर दबा दिया। जिससे गोली उसके माथे को भेदते हुए दूसरी तरफ निकल गई।

मृतक जवान की पहचान तेलंगाना के रहने वाले सीएच विष्णु के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़, वह फतेहपुर पीओपी में पदस्थापित था। 8 माह पहले उसने शादी रचाई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात पर पत्नी से उसकी झड़प हो गई थी। इसको लेकर वह पिछले 5 दिनों से परेशान चल रहा था। शायद यही वजह रही कि उसने ऑन ड्यूटी ये बड़ा कदम उठा लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मामले में वीरपुर थाना अध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया है कि मृतक सी माला विष्णु एसएसबी की 45 वीं बटालियन के फतेहपुर बीओपी में तैनात थे। विष्णु तेलंगाना के कार्तिकेनगर थाना एल्लानाडू का रहने वाले थे। उनकी आठ महीने पहले शादी हुई थी। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

Back to top button