टॉप स्टोरीज़हेल्थ / लाइफस्टाइल

जंगल में सूर्य नमस्कार करते तेंदुए का Video हुआ वायरल, देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

VAIRAL VIDEO: सूर्य नमस्कार हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है ये हम सब जानते हैं। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से हम आने वाले कई रोगों से बच सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी जानवरों को सूर्य नमस्कार करते देखा है। जी हां लगता है जानवरों को भी इस एक्सरसाइज से होने वाले लाभ के बारे में पता चल गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जंगल में एक तेंदुए का सूर्य नमस्कार करता हुआ वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में एक चीता आपको योगा करता हुआ नजर आएगा। दरअसल, वीडियो में दिखने वाला चीता ‘सूर्य नमस्कार’ कर रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। ऐसा वीडियो पहले न तो आपने देखा होगा और न हीं इसके बारे में सुना होगा। इतनी शांति से और इतने अच्छे से चीता योगा करता हुआ दिख रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाने वाली है। यह इतना जबरदस्त वीडियो है कि इसे दो-तीन बार देखे बिना आप रह नहीं सकते।

https://twitter.com/TheFigen_/status/1639277001063243778?s=20

महज 27 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 149.4K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘वर्कआउट और काम के लंबे दिन से पहले स्ट्रेचिंग जरूरी है, तेंदुए को यह आश्चर्यजनक रूप से कैसे पता है।’

Back to top button