स्पोर्ट्स

रणवीर सिंह ने MS धोनी को किया KISS…सोशल मीडिया पर किस का फोटो…

मुंबई 5 अक्टूबर 2023 बॅालीवुड एक्टर रणवीर सिंह यूं को अकसर अपनी फिल्मों और अपने यूनिक स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी ये तस्वीरें है जो उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ दो तस्वीरें शेर की हैं। पहली तस्वीर में रणवीर सिंह माही के कंधे पर हाथ रखे कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे से मिलने की खुशी साफतौर पर दिख रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर सिंह धोनी को गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ‘मेरा माही।’ इन तस्वीरों के जरिए ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी रणवीर के काफी चहेते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की इन लेटेस्ट फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Back to top button