बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: CM भूपेश जा रहे हैं लखनऊ….दिल्ली से कुछ देर में होंगे लखनऊ के लिए रवाना…कल उनके प्लेन को नहीं मिली थी उतरने की इजाजत

रायपुर 5 अक्टूबर 2021। कल लखनऊ नहीं जा सके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लखनऊ जा रहे है। दिल्ली से वो अब से कुछ देर बाद लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। 12.20 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरकर वो 1.25 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से वो सीधे लखनऊ के हजरतगंज स्थित नेहरू भवन आएंगे। मुख्यमंत्री का आगे का कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है। आपको बता दे कज लखीमपुर खीरी की घटना के बाद मुख्यमंत्री लखीमपुर जाने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने उनके प्लेन को लखनऊ में उतरने की इजाजत नहीं दी। बाद में लखीमपुर दौरा को कैंसिल कर भी शेड्यूल भेजा गया, लेकिन उस प्रोग्राम के तहत भी उन्हें लखनऊ में उतरने की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री दिल्ली से अब लखनऊ जा रहे है।

Back to top button