क्राइम

CG: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, खेत में काम करने के दौरान करंट प्रवाहित तार चपेट में आया

कोरबा 7 अगस्त 2023। कोरबा के वनांचल ग्राम जिल्गा में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि मृतक किसान खेत में काम करने गया हुआ था। दोपहर के वक्त खेत से वापस लौटने के दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।वही इस घटना के बाद से किसान परिवार और गांव में मातम व्याप्त हैं।

घटना श्यांग थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक श्यांग थानांतर्गत ग्राम जिल्गा में देव प्रसाद राठिया का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि रोज की तरह आज सुबह वह अपने खेत में काम करने गया था। दोपहर को वह खेत से काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसे वह नहीं देख सका और तार पर पांव पड़ते ही किसान करंट की चपेट में आ गया।

इस घटना में करंट लगने देव प्रसाद राठिया की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों की नजर जब देव प्रसाद पर पड़ी, उन्हे घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद श्यांग थाना प्रभारी आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे। घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Back to top button