हेडलाइन

CG- मछली मार ही डालती… मछली पकड़ने गये लड़के को नहीं मिली रखने की जगह, तो मुंह में दबा लिया… फिर जो हुआ…जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे

जांजगीर 29 मार्च 2024। छात्र के मुंह में जिंदा मछली अटक गयी। मामला जांजगीर का है। 6 घंटे तक छात्र की जिंदगी अधर में लटकी रही। काफी मशकक्त के बाद डाक्टरों ने आपरेशन के बाद बच्चे की जान बचायी। बच्चे के गले का आपरेशन कर 3 इंच की मछली को बाहर निकाला गया है। बच्चे का नाम समीर है, जो 8वी कक्षा में पढ़ता है।

स्कूली बच्चे के गले में लापरवाही से जिंदा मछली फंस गयी थी।करूमहु गांव निवासी समीर सिंह अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। इस दौरान समीर ने एक मछली को पकड़ लिया, लेकिन उसे रखने के लिए कुछ सामान नहीं था। ऐसे में उसने मछली को अपने मुंह में दबा लिया। तभी मछली उछलकर उसके मुंह में चली गई और गले में जा फंसी।बच्चे ने पहले तो अपने स्तर से मछली को निकालने की कोशिश की, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर किसी तरह से उसे घर पहुंचा गया।

सांस लेने में परेशानी होते और मुंह से खून आता देख परिजनों ने डायल-112 की मदद से बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने वहां गले में फंसी मछली को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।जिसके बाद बच्चे को बिलासपुर रेफर कर दिया। एक्सरे में पता चला कि बच्चे के गले में फंसी मछली करीब 3 इंच की है। डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन कर मछली को बाहर निकाल दिया है। बच्चे को फिलहाल ICU में रखा गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जो मछली गले में फंसी थी, उसका नाम कवई है। ये मछली काफी कांटेदार होती है और जल्दी मरती भी नहीं है। फिलहाल बच्चे की तबीयत स्थिर है।

Back to top button