बिग ब्रेकिंग

AUDIO विवाद में कर्मचारी नेता विजय झा ने की अनिल शुक्ला, ओपी शर्मा व संजय तिवारी की गिरफ्तारी की मांग…. कहा, कानूनी कार्रवाई भी करूंगा

रायपुर 29 जून 2022। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि आज के सफल आंदोलन के बाद अनिल शुक्ला, ओपी शर्मा संजय तिवारी जैसे लोग की जमीन खिसक जाने के बाद बौखला कर फर्जी सीडी बनाकर विजय झा के खिलाफ प्रचारित कर रहे हैं। जैसे ही मीडिया के माध्यम से पता लगा उन्होंने पूर्व में भी आंदोलन के दौरान ऐसा ही मुख्यमंत्री के विरोध में एक सीडी बनाया था, अब आज भी चुकी अनिल शुक्ला का फेडरेशन पंजीकृत नहीं है।

उसके बाद महंगाई भत्ता मोर्चा बनाकर जो आंदोलन कर रहे थे 3 दिन का आंदोलन करेंगे बोले वापस ले लिए वह पंजीकृत संस्था नहीं है। इसलिए प्रदेश के लाखों कर्मचारियों ने उन्हें नकार दिया है। साथ ही उनके साथ एक सशक्त लिपिक संगठन रोहित तिवारी ने उनका साथ छोड़कर आज आंदोलन में सहभागिता दिखाई इसलिए वह सीडी में छेड़छाड़ कर विजय झा की आवाज ना होने पर भी उसका आवाज बताकर गिरफ्तारी और FIR की मांग कर रहे हैं। यह सभी स्वयं अपराधिक कृत्य में संलिप्त हैं।

जिसके दस्तावेजी प्रमाण हैं।विजय कुमार झा ने इनके खिलाफ आपराधिक कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए गिरफ्तारी की मांग इसलिए की है कि ऐसे किसी भी सीडी को प्राप्त होने पर तत्काल समीपस्थ थाने में सील बंद कर जमा कराना चाहिए लेकिन इन लोगों ने ऐसा न कर उससे छेड़छाड़ कर पूरे प्रदेश में उसको वायरल किया है जो की धारा 420 के अंतर्गत आपराधिक कृत्य है इसलिए इनको तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए यह मांग विजय कुमार झा ने की है।

मेरे आवाज को बदलकर सीडी में छेड़छाड़ कर अनिल शुक्ला, ओपी शर्मा, संजय तिवारी, जो आंदोलन करने में असफल है जिनका फेडरेशन डूब चुका है और स्वयं भी वे लोग आपराधिक कृत्यों में संलिप्त है, ऐसे लोगों ने मेरे सेवानिवृत्ति के समय चारित्रिक हत्या करने का कुत्सित प्रयास किया है, इनके द्वारा आपराधिक कृत्य किया गया है मेरा ऐसा वक्तव्य नहीं है पूर्व के आंदोलन में भी इन्होंने मेरा गलत सीडी बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोला था। मैं ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूंगा। यह ऐसे लोग हैं जो स्वयं मुख्यमंत्री के खिलाफ सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी के पास मुख्यमंत्री की शिकायत करने जंतर-मंतर जाने वाले हैं। क्योंकि इनका फेडरेशन का पंजीयन नहीं हुआ है महंगाई भत्ता मोर्चा कोई पंजीकृत संस्था नहीं है और उनके एक साथी रोहित तिवारी उनको छोड़कर आज के फेडरेशन के आंदोलन में शामिल हो गए। इसलिए ऐसी खींच व्यक्त की जा रही है। इनके कृतियों का मैं कानूनी रूप से जवाब दूंगा।

Back to top button