क्राइम

सुहागरात के अगले दिन दुल्हे ने लगा ली फांसी……दुल्हन को कमरे में छोड़कर उपर छत पर …

देवास 2 दिसंबर 2021। सुहागरात के दूसरे दिन ही दुल्हे ने फांसी लगा ली। घटना मध्यप्रदेश के देवास की है। हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। जानकारी के मुताबिक विजयगंज मंडी के बोरखेड़ी गांव के रहने वाले विजय की शादी 28 नवंबर को हुई थी. बुधवार को विजय ठीक था। खाना खाने के बाद वो अपनी पत्नी मंजू के साथ कमरे में चला गया।

रात में जब दुल्हन सो गयी तो विजय उपर वाले कमरे में गया और फिर फांसी लगा ली। देर रात जब मंजू की नींद खुली तो कमरे में विजय नहीं था। मंजू ने कमरा खोला तो बाहर से कुंडी लगी थी। जिसके बाद मंजू ने शोर मचाया और परिजनों को बुलाया।

परिजनों ने जब विजय को तलाशा तो उपर वाले कमरे में विजय फांसी पर लटका हुआ मिला। शादी के दूसरे दिन दुल्हे की मौत की खबर सुनकर परिजन सकते में आ गये। इधर परिजनों ने तत्काल विजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक आज दुल्हन के परिजन आने वाले थे और उसे मायके ले जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच दुल्हे ने आत्महत्या कर ली।

Back to top button