पॉलिटिकलहेडलाइन

BJP नियुक्ति ब्रेकिंग : ओपी चौधरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा व विजय शर्मा युवा मोर्चा के प्रभारी.. देखिये केदार कश्यप, महेश गागड़ा सहित इन नेताओं को क्या मिली जिम्मेदारी

रायपुर 27 दिसंबर 2022। भाजपा अब 2023 की चुनावी तैयारी को लेकर मिशन मोड पर आ गयीहै। भाजपा ने अलग-अलग मोर्चा-प्रकोष्ठों केलिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किये हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के निर्देश पर युवा मोर्चा का प्रभारी विजय शर्मा को बनाया है, वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी ओपी चौधरी होंगे। अब तक ओपी चौधरी युवा मोर्चा के सह प्रभारी थे, अनुराग सिंह देव प्रभारी थे,अब उनकी जगह विजय शर्मा को दी गयी है।

वहीं महिला मोर्चा की प्रभारी सरला कोसरिया, किसान मोर्चा के प्रभारी केदार कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी महेश गागड़ा, अनुसूचित जाति के प्रभारी रामजी भारती और अलपसंख्यक मोर्चा के प्रभारी डॉ सलीम राज व सह प्रभारी आरिफ खान बनाये गये हैं।

Back to top button