मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव के तबीयत में थोड़ा सुधार,….. लेकिन अभी भी वेंटिलेटर पर…. डॉक्टर ने कहा अगले 72 घंटे….

नई दिल्ली 12 अगस्त 2022 : भारत के स्टार कॉमेडियन कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव की बाईट दो दिनों से तबियत काफी ख़राब है डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर नई अपडेट दी है। डॉक्टर्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर अगले 72 घंटे काफी महत्पूर्ण होने वाला। डॉक्टर ने पॉजिटिव साइन दिए हैं। डॉक्टर्स का एक पैनल लखनऊ PGI से भी भेजा गया है।डॉक्टर का कहना है देर रात से उनकी बॉडी में मूवमेंट देखा गया है। लकिन अभी भी वे ICU में ही भर्ती है बहन सुधा श्रीवास्तव ने गुरुवार को ICU में जाकर राजू श्रीवास्तव को राखी भी बांधी थी। उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना की।

राजू बीच-बीच में खुद से पैर मोड़ रहे हैं। उनके हाथ-पैर की उंगलियां भी मूवमेंट कर रही हैं। यह जानकारी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप सेठ ने दी। राजू का इलाज संदीप ही कर रहे हैं।

राजू के भतीजे मयंक के मुताबिक, डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्होंने 48 घंटों बाद गुरुवार देर रात खुद से पैर मोड़ा है। ये अच्छे संकेत हैं। वहीं, AIIMS दिल्ली ने भी देर रात हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी है कि उनकी सेहत में अब तेजी से सुधार आ रहा है।

Back to top button