हेडलाइन

चुनाव के पहले राम-रावण: बृजमोहन ने चुनाव को बताया धर्मयुद्ध…मुख्यमंत्री बोले- भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट ले सकती है, भला किसी का भी नहीं कर सकती

रायपुर 11 मार्च 2023। चुनाव करीब है और एक बार फिर सियासत में राम नाम गूंज रहा है। विधानसभा चुनाव को भाजपा के कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मयुद्ध का नाम दिया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट ले सकती है। किसी का भला नहीं कर सकती। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा है कि यह लड़ाई धर्मयुद्ध है। भाजपा रावण की सेना के खिलाफ लड़ रही हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ रावण की सेना है एक तरफ राम की सेना है, रावण की सेना को परास्त करने हम अपने सैनिक को तैयार कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। या तो धर्मांतरण करेंगे या सांप्रदायिकता या दंगा फैलाएंगे। 15 साल इन्हें मौका मिला था, राम वन गमन पथ बनवाए नहीं। माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार भी नहीं कर पाए। भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट ले सकती है। किसी का भला नहीं कर सकती।

Back to top button