पॉलिटिकल

आज ही के दिन भारतीय संग्रहालय की हुई थी स्थापना, खुशवंत सिंह का जन्‍म… जानें 2 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली 2 फरवरी 2023: पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (अब कोलकाता) में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक भव्य सफेद इमारत है। इसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चार तरफ जाने वाले रास्तों के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यह भारतीय संग्रहालय दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसकी स्थापना दो फरवरी 1814 को की गई थी। यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।

  • भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच 1509 में युद्ध हुआ।
  • चीन के शैन्सी प्रांत में 1556 में आये जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई।
  • चार्ल्स प्रथम 1626 में इंग्लैंड के सम्राट बने।
  • देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 फरवरी, साल 1844 में पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
  • शंभूनाथ पंडित 1862 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
  • यूनान ने 1878 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • रशिया ने 1892 में कैलिफ़ोर्निया में ‘फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।
  • 1901 में क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
  • न्यूयार्क में 1913 में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।
  • फ़्रांस ने 1920 में मैमेल पर कब्ज़ा किया।
  • जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ 1922 में पहली बार प्रकाशित किया गया।
  • हंगरी ने 1939 में सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
  • प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना 2 फरवरी साल 1949 को की गई।
  • भारत ने 1952 में मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
  • अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन 1953 में किया गया।
  • पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए 1966 में एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
  • सीरिया ने 1982 में हामा पर आक्रमण किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 1992 में शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
  • चीन तथा सं।रा। अमेरिका के बीच 1997 में वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
  • महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2 फरवरी, साल 2006 से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने 2007 में ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • 2 फरवरी साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया था।
  • 2 फरवरी साल 2013 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक एनआरआई वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया , जिसने पीआरके और लेसिक लेजर अपवर्तक सर्जिकल तकनीकों के लिए मार्ग प्रशस्त किया था।

2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1990 – बाला देवी – भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
  • 1989 – अनुराधा थोकचोम – भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं।
  • 1970 – अन्नपूर्णा देवी यादव – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1925 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
  • 1922 – बी. बी. लिंगदोह – मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
  • 1916 – दसरथ देब – भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1889 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1890 – अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।
  • 1902 – मोटूरि सत्यनारायण – दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक
  • 1915 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
  • 1979 – शमिता शेट्टी, भारतीय अभिनेत्री
  • 1909 – मोहिंदर सिंह रंधावा – भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।
  • 1884 – श्रीधर वेंकटेश केलकर – प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

2 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2022 – रमेश देव – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
  • 2013 – पी. शानमुगम – दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1958 – बलुसु संबमूर्ति – मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1969 – खूबचंद बघेल – स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।
  • 1960 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।
  • 1978 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) (5 जून, 1901)
  • 2007 – विजय अरोड़ा, भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता (जन्म- 1944)
  • 1982 – मोहन लाल सुखाड़िया – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।
  • 1907 – दमित्री मेंडलीव – आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

Back to top button