हेडलाइन

हॉस्टल से भाग गयी 2 छात्राएं, बोली- हॉस्टल अधीक्षिका करती थी परेशान, जांच टीम गठित

मुंगेली 2 दिसंबर 2023। हॉस्टल के दो छात्राओं के भाग जाने की घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद दोनों बच्चियां अब अपने परिजनों के पास पहुंच गयी है। मामला मुंगेली के पथरिया के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति हॉस्टल का है। आरोप है कि हॉस्टल अधीक्षिका की प्रताड़ना से तंग आकर हॉस्टल छोड़कर दोनों छात्रा भाग गयी। 12 घण्टे बाद परिवारजनों को गायब दोनों बालिका मिली।

सूचना के बाद पुलिस ने दोनों गायब छात्रों से चर्चा की। परीिजनों के साथ पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए दोनों छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाय़े। इधर, हॉस्टल की अव्यवस्था को विभाग के अधिकारियों को बताने पर हॉस्टल अधीक्षिका बिफर गई।

छात्रा एवं परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इधर आदिवासी विभाग के संयुक्त संचालक ने मामले की जांच के लिए जांच टीम बनायी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही गयी है।

Back to top button