हेडलाइन

2 की मौत : आकाशीय बिजली गिरने से हुई बड़ी घटना, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर, घायलों में महिला व बच्चे

बलरामपुर 22 जून 2023। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की बारिश जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली में दो लोगों की मौत हो गयी। बलरामपुर में मौसम में अचानक आये बदलाव में दो लोगों की वज्रपात की वजह से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के हरिगवा गांव में तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गये।

जानकारी के मुताबिक तेज बारिश से बचने के लिएक एक गांव के कई लोग पेड़ के नीचे छुपे थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गयी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें वाड्रफनगर शासकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Back to top button