हेडलाइन

“सिर्फ एक पुष्प के साथ CM से मिलें” नये साल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पर्यावरण संरक्षण पर सकारात्मक संदेश, “फूलों के बुके की बजाय…सिर्फ एक फूल के साथ ही आयें”

रायपुर 1 जनवरी 2023। आज से नये साल का आगाज हो गया है। नववर्ष पर लगातार बधाईयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी लगातार बधाईयां दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस बीच नववर्ष पर पर्यावरण संरक्षण का नया संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देने आने वाले सभी अतिथियों से अपील की है, कि वो सिर्फ एक पुष्प के साथ ही उनसे मिलें। दरअसल नये साल की शुभकामनाएं देने आने वाले विशिष्ट जन लगातार फूलों के गुच्छों से बने बुके के साथ पहुंच रहे हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देते हुए सभी से आह्वान किया है कि आगंतुक अनावश्यक रूप से बड़े पुष्प-गुच्छ देने के बजाय सिर्फ एक पुष्प लेकर आयें। आपको बता दें कि सुबह से ही लागातार मुख्यमंत्री से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मुख्यमंत्री से मिल रहे हैंं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर धर्म गुरु बालदास साहेब भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Back to top button