टेक्नोलॉजी बिज़नेसटॉप स्टोरीज़

राम जन्म भूमि को बम से उड़ा देंगे….अयोध्या के शख्स के पास आया फोन, अलर्ट पर पुलिस….

अयोध्या 2 फरवरी 2023। अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से अयोध्या में पुलिस अलर्ट पर हो गई है और फोन करने वाले की तलाश में जुटी है। इस संबंध में एक मामला भी दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि इलाके में रहने वाले एक युवक के पास धमकी भरा फोन आया था। जिसके बाद युवक थाने पहुंचा और धमकी की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

युवक ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले शख्स ने उसे कहा कि सुबह 10 बजे तक राम जन्मभूमि को बम से उड़ा दिया जाएगा। इतनी बात कह कर शख्स ने फोन काट दिया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में राम जन्मभूमि थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। सिंह ने बताया कि एक युवक मनोज कुमार जो रामलला सदन में रहता है, को गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसके मोबाइल फोन पर धमकी भरा फोन आया।फोन करने वाले ने उसे बताया कि वह दिल्ली से है और सुबह 10 बजे तक राम जन्मभूमि को वो उड़ा देगा।
सुरक्षा कड़ी
धमकी भरे कॉल के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जिस नंबर से धमकी भरा कॉल किया गया था, उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फोन करने वाले की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं।

Back to top button