हेडलाइन

बागियों पर कांग्रेस का कड़ा रूख, दो नेताओं को शो-कॉज नोटिस जारी किया, बागी नेताओं के पक्ष में चुनाव प्रचार का आरोप

रायपुर 5 नवंबर 2023। इस बार चुनाव में कांग्रेस अपने बागियों से परेशान है। कांग्रेस के कई विधायक जहां बागी बनकर खड़े हैं, तो वहीं कई दावेदारों ने भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी की चुनौती बढ़ा दी है। इधर अब कांग्रेस पार्टी ने बागियों के खिलाफ सख्त रूख अपना लिया है। कांग्रेस ने शनिवार को छह बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था, अब रविवार को भी दो नेताओं को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

पार्टी ने पूर्व प्रदेश महामंत्री आनंद कुकरेजा और प्रोटोकाल समिति के मेंबर सागर दुल्हानी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ये दोनों नेता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अजीत कुकरेजा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Back to top button