टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ का मौसम : प्रदेश में कई स्थानों पर आज होगी हल्की बारिश… कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका.. मौसम विभाग ने कहा…

रायपुर 25 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदलाव का दौर जारी है। बादलों की लुकाछिपी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होती रहेगी। छत्तीसगढ़ में सोमवार तक बादल छाए रहने व हल्की बारिश संभावना के बीच तापमान भी बढ़ने लगा है। शनिवा को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.50 डिग्री सारंगढ़ में और न्यूनतम तापमान 15 कवर्धा में दर्ज किया गया। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा राजस्थान के ऊपर स्थित है। प्रदेश में अभी भी काफीमात्रा में नमी का आगमन निरंतर जारी है। प्रदेश में कल 26 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति कर्नाटक से झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है।प्रदेश में 26 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओले गिरने की संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Back to top button